बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 9 सितंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बार अक्षय का जन्मदिन बहुत ही गम भरा है क्योंकि ठीक एक दिन पहले उन्होंने उस शख्स को खो दिया जिन्होंने बॉलीवुड को ये चमकता सितारा दिया. अक्षय कुमार की मां का बुधवार को लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया.
अक्षय ने कॉमेडी, नेगेटिव, हीरो सभी तरह के किरदार निभाए हैं और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है. अक्षय की कुल संपत्ति जानकर कोई भी हैरान हो जाएगा.
एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार के पास 2414 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है. साल 2021 में उनका नेट वर्थ 325 मिलियन डॉलर बताया गया है. अक्षय की लाइफस्टाइल हमेशा से सुर्ख़ियों में रही है. अक्षय एक महीने में 10 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाते हैं.
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Mother Death: अक्षय की मां का हुआ निधन, एक्टर ने कहा- ये दर्द असहनीय
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय अब एक फिल्म के लिए 135 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे. अक्षय फिल्मों के अलावा ब्रांड इंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं. मुंबई के जुहू बीच के पास अक्षय अपने आलीशान घर में रहते हैं. मुंबई और देश में उनके कई और रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी हैं.