अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी मच अवेटिड फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) की रिलीज डेट का ऐलान किया है. रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 जुलाई 2021 को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लॉकडाउन के बाद, थियेटर्स में रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म होगी.
ये फिल्म ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी थियेटर्स में आने वाली है. बता दें रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर फिल्म है. अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं. 1980 के समय पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका अदा कर रहे हैं.