Filhaal 2: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, रिलीज हुआ अक्षय का गाना 'फिलहाल 2'

Updated : Jul 06, 2021 16:58
|
Editorji News Desk

'फिलहाल' (Filhaal) की जबरदस्त कामयाबी के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और नुपूर सेनन (Nupur Sanon) स्टारर गाना 'फिलहाल 2' (Filhaal 2 Teaser) रिलीज हो गया है. गाने में अक्षय और नुपुर का दर्द भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दोनों की जोड़ी एक बार फिर लोगों पर जादू चला रही है. फिलहाल2 टूटे दिलों की कहानी है जो विपरीत परिस्थितियों में मिलते हैं. हालांकि दोनों का रिश्ता संभव नहीं होता. अक्षय दुल्हन बनीं अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में नाचते नजर आते हैं. गाने में दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर देखने लायक है.

बी प्राक ने गाने में अपनी आवाज देने के साथ इसे संगीत से भी सजाया है. सॉन्ग को कंपोज किया है जानी ने. इस गाने में बी-प्राक के साथ एमी विर्क की झलक भी देखने को मिल रही है. सॉन्ग फैंस को कितना पसंद आ रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के कुछ देर के भीतर ही youtube पर साढे चार लाख से ज्यादा बार इसे देखा जा चुका था. 

बता दें नुपुर और अक्षय स्टारर Filhaal 2 का पहला पार्ट 'फिलहाल' साल 2019 में रिलीज हुआ था, और गाना सुपरहिट था. गाना टॉप टेन वर्ल्ड फास्टेस्ट म्यूजिक वीडियो में शामिल हुआ था. इसे यूट्यूब पर 300 मिलीयन व्यूज मिले थे.

Akshay KumarFilhaal 2Released

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब