बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह(Mika Singh) अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मीका सिंह साउथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी(Akanksha Puri) के साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. जिसके बाद अब आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है कि वो मीका से शादी नहीं कर रही हैं.
दरअसल आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम इकाउंट से सिंगर मीका सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें दोनों को एक गुरुद्वारे में बैठ कर अरदास सुनते देखा जा सकता है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही आकांक्षा पुरी ने #yearsoftogetherness, #feelingblessed और #togetherforlife जैसे टैग्स का इस्तेमाल किया है. जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.