Punjab Election: प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अन्य दलों से लीड लेते हुए अकाली दल ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सोमवार को जारी की गई इस लिस्ट में पार्टी के अध्यक्ष और मौजूदा सांसद सुखबीर बादल फाजिल्का की जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे. वो पहले भी इस सीट से विधायक रहे हैं. अकालियों की इस पहली सूची में सूबे के मालवा क्षेत्र पर विशेष फोकस रहा है और यहां से 44 नाम घोषित किए गए हैं. इसके अलावा माझा से 11 और दोआबा से नौ नामों का ऐलान किया गया है. बड़े नामों में अमृतसर नॉर्थ से अनिल जोशी, अमृतसर वेस्ट से डॉक्टर दलबीर सिंह, लुधियाना सेंट्रल सीट से प्रीतपाल सिंह, बरनाला सीट से कुलवतं सिंह और पटियाला की सनौर सीट से हरिंदर सिंह चंदूमाजरा को प्रत्याशी बनाया गया है.
राज्य में अगले साल होने वाले छुङाव अकाली दल के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं. किसानों के मुद्दे पर वो बीजेपी से अलग हो ही चुकी है लेकिन राज्य के अलग अलग शहरों में विरोध अकालियों का भी हो रहा है. यानी कृषि कानूनों पर वो जो हवा अपने पक्ष में बनाना चाहते थे वो बन नहीं पाई है. इस बार शिअद बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है और 117 सीटों में 20 बसपा को दी गई हैं.
ये भी पढ़ें: Yogi Abba Jaan: 'अब्बा जान' के जरिए ध्रुवीकरण की कोशिश? विपक्ष बोला- काम करते तो अब्बा अब्बा न कहना पड़ता