अजित दो नाव में सवार, शरद को नेता बताया और कहा- 5 साल चलेगी सरकार

Updated : Nov 24, 2019 18:36
|
Editorji News Desk

जहां एक तरफ एनसीपी अजित पवार को मनाने की कोशिशें जारी रखे हुए है वहीं अजित पवार ने ट्विटर के जरिए अपने इरादों को स्पष्ट कर दिया है. अजित ने अपने हैंडल पर बायो को अपडेट करते हुए खुद को एनसीपी का नेता और महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम लिखा है. साथ ही उन्होंने लिखा की वो एनसीपी में थे और रहेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि शरद पवार ही उनके नेता हैं और बीजेपी-एनसीपी गठबंधन अगले पांच साल तक राज्य को स्थिर सरकार देगा. उन्होंने आगे लिखा कि सब ठीक है और चिंता करने कि कोई बात नहीं है. बस थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है.

Recommended For You