टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर बनने की दौड़ में अजीत अगरकर आगे

Updated : Jan 24, 2020 19:26
|
Editorji News Desk

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज़ अजीत अगरकर ने टीम इंडिया के सलेक्टर की पोस्ट के लिए अप्लाई किया है. इतना ही नहीं वो सलेक्शन कमिटी के चेयरमैन बनने की रेस में भी सबसे आगे हैं. सलेक्शन पैनल के लिए अप्लीकेशन देने की डेडलाइन 24 जनवरी थी. अगरकर के अलावा शिवरामाकृष्णन, नयन मोंगिया, चेतन शर्मा और राजेश चौहान ने भी सलेक्टर बनने के लिए अप्लाई किया है. बता दें कि अगरकर मुंबई की सीनियर सलेक्शन कमिटी के चेयरमैन भी रहे हैं. और, अब उनका दावा टीम इंडिया के नेशनल सलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के लिए भी सबसे मजबूत दिख रहा है.

BCCIAjit Agarkarचीफ सलेक्टर

Recommended For You