अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बाद अब अजय देवगन (Ajay Devgn) ने जुहू इलाके में नया आलीशान बंगला खरीदा है. बताया जा रहा है अजय ने 60 करोड़ रुपये ये बंगला खरीदा है.
मुंबई में अजय देवगन का ये दूसरा बंगला है. खबरों के मुताबिक देवगन और काजोल का यह बंगला 590 स्क्वायर यार्ड यानी 5310 sqft में फैला हुआ है. अजय ने जहां नया बंगला खरीदा है वहां पर ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और अक्षय कुमार का भी आशियाना है.