बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) और प्रोड्यूसर वी वेंकट रमना रेड्डी उर्फ दिल राजू (Dil Raju) साथ मिलकर तेलुगु फिल्म 'Naandhi' की हिन्दी रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसकी जानकारी खुद अजय ने ट्वीट करते हुए दी है. अजय ने ट्विटर पर लिखा , 'आप सभी के साथ एक जरूरी कहानी साझा करने का वक्त है. दिल राजू प्रोडक्शन और एडी फिल्म्स (अजय देवगन फिल्म) तेलुगु की हिट फिल्म 'Naandhi' के हिंदी रीमेक को प्रोड्यूस करने को तैयार हैं.'
बता दें कि यह तेलुगु फिल्म एक क्राइम कोर्ट रूम ड्रामा है. ये फिल्म इसी साल 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थी. फिल्म में अल्लारी नरेश और वर लक्ष्मी सरतकुमार ने शानदार एक्टिंग कर सभी का दिल जीत लिया था.