क्रिकेट के रियल मिस्ट्री स्पिनर और कैरम बॉल का इजाद करने वाले गेंदबाज़ श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. 34 साल के श्रीलंकाई स्पिनर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2015 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला था. अप्रैल 2008 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डेब्यू करने वाले मेंडिस ने अपने करियर में 145 इंटरनेशनल मैच खेले और 288 विकेट चटकाए. T20 इंटरनेशनल में 2 बार 6 विकेट लेने वाले वो एकमात्र गेंदबाज़ हैं.