बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) की कुछ बेहद ही शानदार तस्वीरें उनकी कजिन श्लोका शेट्टी की शादी से वायरल हुई हैं. जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं. इन तस्वीरों में कई जगह उनकी बेटी अराध्या तो कहीं पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) साथ नजर आ रहे हैं. यह तस्वीरें और वीडियो शादी के फंक्शन की हैं.
तस्वीरों के साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है जहां ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी अराध्या डांस करते नजर आ रहे हैं. बच्चन का ये फैमिली डांस वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं अराध्या भी विदाई के समय दुल्हन श्लोका को गले लगाती नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें: Sunny Deol को आया गुस्सा, बोले- 'इंदिरानगर का गुंडा हूं क्या'