Airtel ने मच अवेटेड 5G नेटवर्क को गुरुग्राम के साइबर हब एरिया में टेस्ट करना शुरू कर दिया है. Airtel 5G नेटवर्क इस दौरान 1Gbps तक की स्पीड दे रहा था. Airtel Ericson 5G नेटवर्क के साथ काम करके 5G ट्रायल को बढ़ाने जा रहा है. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने Airtel को चार भारतीय टेलीकॉम सर्किल मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली में ट्रायल की परमिशन दी है.
ET Telecom की रिपोर्ट के अनुसार Airtel को 5G ट्रायल के लिए 3500MHz, 28GHz और 700MHz स्पेक्ट्रम में बैंड्स दिए गए हैं. ट्रायल के लिए 6 महीने का समय दिया गया है. इसमें 2 महीने का इक्विपमेंट्स सेटअप भी शामिल है. बता दें, इस साल जनवरी में Airtel देश का पहला टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर बना था जिसने 5G सर्विस को कॉमर्शियल नेटवर्क पर हैदराबाद में लाइव किया था.