Kabul Attack: अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि इतवार को उसकी तरफ से किए गए एक ड्रोन हमले में आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया गया है. अमेरिका सेना की तरफ से दिए गए बयान के मुताबिक कई आत्मघाती हमलावर काबुल हवाई अड्डे की तरफ बढ़ रहे थे जिसके बाद किसी भी तरह की अनहोनी और घटना को टालने के लिए इस सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता बिल अर्बन ने कहा कि कार को हिट करने के बाद हुआ धमाका बताता है कि गाड़ी में बड़ी मात्रा में विस्फोटक मौजूद था. हम आम लोगों के मारे जाने की संभावना का आकलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है. हालांकि बताया जा रहा है कि इस अमेरिकी कार्रवाई में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हुई है.
ये भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में रॉकेट गिरने के बाद धमाका, अमेरिका का ISIS-K पर ड्रोन अटैक