एम्स (AIIMS) की एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि लो इम्युनिटी वाले मरीजों को कपड़े वाला फेस मास्क (Face Mask) नहीं पहनना चाहिए. इससे ब्लैक फंगस (Black Fungus) जैसी बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है. 352 मरीजों पर की गई स्टडी में सामने आया कि ब्लैक फंगस से पीड़ित 71.2 फीसदी मरीजों ने सर्जिकल या फिर कपड़े से बना फेस मास्क इस्तेमाल किया था.
स्टडी में 200 मरीज कोरोना संक्रमित (Covid Positive) और 152 मरीज ब्लैक फंगस से पीड़ित थे. N-95 मास्क का इस्तेमाल करने वाले करीब 43 फीसदी मरीजों ने ऐसे थे जिन्हें ब्लैक फंगस का संक्रमण नहीं था.
स्टडी के परिणाम सामने आने पर डॉ. प्रोफेसर नीरज निश्चल (Dr. Professor Neeraj Nischal) ने कहा कि, जरूरी हो तो कपड़े के मास्क के नीचे सर्जिकल मास्क पहना चाहिए.