AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये ब्रेस्ट कैंसर की जांच आसान हो सकती है। जर्नल नेचर की एक स्टडी में ये बताया गया है कि रेडियॉलजिस्ट की तुलना में एआई काफी आसानी और बेहतर तरीके से ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण को पहचान सकता है। । Google हेल्थ और इंपीरियल कॉलेज लंदन के रिसचर्स ने करीब 29 हजार महिलाओं के एक्सरे रिपोर्ट की स्टडी की गई। इसके लिए एआई मॉडल को ट्रेंड एंड ट्यून्ड किया गया था। इस दौरान इसमें कैंसर का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए ब्रेस्ट की एक्स-रे इमेजेज और मेमोग्राम डेटा फीड किया गया था। निषकर्ष में एआई के नतीजे 6 रेडियोलॉजिस्ट से अधिक सटीक निकले। रिसर्च के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आगे चलकर कैंसर डिटेक्शन में और सुधार कर सकता है