आगरा: ऑक्सीजन मॉक ड्रिल के दौरान 22 लोगों की मौत, सरकार ने दिए हॉस्पिटल सील करने के आदेश

Updated : Jun 08, 2021 12:30
|
Editorji News Desk

आगरा के पारस अस्पताल (Paras Hospital) के वीडियो से इलाज के प्रोटोकॉल समेत कई दूसरे मेडिकल प्रैक्टिस से जुडे मुद्दों को लेकर खलबली मच गई है. इस वीडियो में अस्पताल के संचालक एक कथित मॉक ड्रिल की बात करते सुनाई दे रहे हैं. आरोप है कि ये मॉक ड्रिल अस्पताल में कोरोना मरीजों की ऑक्सीजन सप्लाई काटने से जुड़ा है जिसकी वजह से अस्पताल में 22 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. दरअसल ये पूरी बातचीत 26/27 अप्रैल को सामने आए ऑक्सीजन संकट (Oxygen Shortage) से जुड़ी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पारस अस्पताल में कथित मॉक ड्रिल 26 अप्रैल की सुबह 7 बजे की गई उस वक्त अस्पताल में 96 कोरोना मरीज भर्ती थे, जिनमें से सिर्फ 74 ही जिंदा बचे.

अस्पताल के संचालक डॉ अरिंजय जैन के 4 और वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें वो ऑक्सीजन के बड़े संकट वाले दिन का किस्सा बयां कर रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद संचालक वीडियो के साथ छेडछाड़ की बात कह रहे हैं.  जिलाधिकारी (डीएम) प्रभु नारायण सिंह अब इस मामले की जांच की बात कह रहे हैं.

 

agraoxygen

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?