Jammu Terror Attack: अलर्ट पर एजेंसियां, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जांच रिपोर्ट की समीक्षा

Updated : Jun 27, 2021 20:17
|
Editorji News Desk

स्क्रिप्ट: जम्मू कश्मीर पुलिस (J&K Police) ने जम्मू में भारतीय वायुसेना स्टेशन (Indian Air Force Station) पर हुए हमले (Attack) को आतंकी हमला (Terrorist Attack) करार दिया है और तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसियों को ऐसा शक है कि इस घटना के पीछे लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद का हाथ हो सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जांच होने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) इसकी समीक्षा करेंगे. रक्षा मंत्री ने हमले के तुरंत बाद वाइस एयर चीफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की और हालातों को जाना.
वहीं एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू में रहेंगे. उनके अलावा NIA की एक टीम भी मौके पर मौजूद है और सबूतों की कड़ियां जोड़ कर जांच को आगे बढ़ा रही है. हमले को लेकर एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया है और उसके पास से छह किलोग्राम IED बरामद होने की बात कही जा रही है.

 

 

Terror attackJammu & KashmirInvestigative Committee

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?