बतौर कप्तान धोनी के नाम रिकॉर्ड्स और जीत की भरमार है. लेकिन जीत का जो एक आंकड़ा उन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के भी बाकी कप्तानों से जुदा करता है वो है 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत. 23 जून 2013 को बर्मिंघम में खेले फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन बनीं और धोनी ICC तीनों बड़े खिताबों पर कब्जा जमाने वाले वर्ल्ड क्रिकेट के इकलौते कप्तान. धोनी इससे पहले साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे का वर्ल्ड कप भी अपनी कप्तानी के पिटारे में डाल चुके हैं.