टॉप बैटल रॉयल गेम PUBG के सभी ऐप मार्केट से हटाए जाने के बाद गेम लवर्स ने नया विकल्प ढूंढ लिया है. Call of Duty: Mobile और Garena Free Fire बैटल गेम प्लेयर्स को खूब भा रहे हैं. Garena Free Fire और Call of Duty: Mobile गेम प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए Top-3 गेम्स में शामिल रहे. Garena Free Fire को 21 लाख बार डाउनलोड किया गया तो वहीं Call of Duty: Mobile को 11.5 लाख बार डाउनलोड किया गया. भारत में PUBG Mobile खेलने वाले लाखों स्मार्टफोन यूजर्स थे और गेम बैन होने के बाद इन यूजर्स को वैसी ही किसी दूसरी गेम्स तलाश थी. इन दो बैटल गेम्स ने इनकी तलाश कुछ हद तक पूरी कर दी है.