आगामी दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति धर्म के आधार पर ट्रैवल बैन (Travel Ban) नहीं लगा पाएंगे. दरअसल, अमेरिकी संसद में नो बैन एक्ट नाम से एक बिल पेश किया गया है. जो हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिंव्स (House of Representatives) में पास भी हो गया है. अब इस बिल का सीनेट में पास होना बाकी है. इस बिल के तहत, कोई भी राष्ट्रपति धर्म के आधार पर यात्रा पर रोक का आदेश नहीं दे पाएगा. गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शक्तियों का इस्तेमाल कर कई मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिकी यात्रा पर रोक लगाई थी. इस फैसले को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट भी दो बार अवैध करार चुका है. हालांकि, मौजूदा राष्ट्रपति बाइडेन (Joe Biden) ने ट्रंप के फैसले को पलट दिया था.