बजट के बाद सोने का भाव 1300 रुपए से ज्यादा टूटा, लेकिन चांदी की चमक बढ़ी

Updated : Feb 01, 2021 19:28
|
Editorji News Desk

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में कमी का ऐलान किया है. इसका असर सर्राफा बाजार पर पड़ा. सोने के भाव में करीब 1324 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली. इससे राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 1 फरवरी को 47,520 रुपये पहुंच गई. बता दें कि सोमवार को सोना 48,844 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला था. हालांकि, चांदी के दामों में उछाल देखने को मिली. दिल्ली में चांदी 3,461 रुपए महंगी हुई और इसकी कीमत 72,470 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. गौरतलब है कि बजट 2021-22 में सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कर दी गई है. 

GoldBudgetSilver

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study