अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेटी वामिका (Vamika) के जन्म के बाद काम पर लौट गई हैं. उन्हें बुधवार सुबह मुंबई में स्पॉट किया गया. प्रेग्नेंसी के समय एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि बच्चे को जन्म देने के बाद वो काम पर लौट आएंगी. उन्होंने एक ऐसा सिस्टम भी बनाने की बात कही थी जिससे वो अपने बच्चे, घर और काम के बीच बैलेंस बिठा सकें. उन्होंने ये भी कहा था कि वो जब तक ज़िंदा हैं तब तक एक्टिंग करना चाहेंगी क्योंकि इससे उन्हें सच्चा सुख मिलता है. बता दें कि अनुष्का ने अपनी बेटी के साथ कुछ तस्वीरें ज़रूर शेयर की हैं, लेकिन इनमें वामिका का चेहरा नज़र नहीं आया.