आजादी की 75वीं सालगिरह से ठीक पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research) यानी इसरो को बड़ा धक्का पहुंचा है. उसके सैटेलाइट 'ईओएस-03' की लॉन्चिंग का मिशन फेल (Launching mission failed) हो गया है. इस सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भारत का निगहबान बताया जा रहा था.
दरअसल गुरुवार सुबह 5.43 बजे सैटेलाइट 'ईओएस-03' को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया. प्रक्षेपण के बाद सैटेलाइट (satellite) ने दो चरण सफलता पूर्वक पूरे किए.लेकिन 18 मिनट के बाद क्रायोजेनिक इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई. जिसकी वजह से इसरो को आंकड़ें मिलने बंद हो गए.
लाइव प्रसारण में भी दिखाई पड़ा कि वैज्ञानिक परेशान हो रहे थे. फौरन ही इसकी जानकारी मौके पर ही मौजूद इसरो चीफ डॉ. के. सिवन (Dr. K. Sivan) को दी गई. पूरी यात्रा 18.39 मिनट की थी. जिसके बाद घोषणा की गई कि EOS-3 मिशन आंशिक रूप से विफल हो गया है और लाइव प्रसारण भी बंद कर दिया गया. लॉन्चिगं के बाद इसे जीएसएलवी-एफ10 द्वारा ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया जाना था. इससे पहले बुधवार को इसके प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी. यह सैटेलाइट 10 साल तक सेवाएं देता.