HAL को मिले 1 लाख करोड़ के ऑर्डर्स पर शह-मात का खेल जारी

Updated : Jan 06, 2019 18:13
|
Editorji News Desk
हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को लेकर राहुल गांधी और निर्मला सीतारमण के बीच आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है। रविवार सुबह राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर निर्मला सीतारमण पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और मांग की कि या तो रक्षामंत्री HAL को मिले एक लाख करोड़ के आर्डर के दस्तावेज पेश करें या इस्तीफा दें। इसके जवाब ने निर्मला सीतारमण ने 2014 से 2018 के बीच HAL को मिले 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर का ब्यौरा ट्वीट किया और लिखा कि 73 हजार करोड़ रुपये के आर्डर पाइपलाइन में हैं। आगे उन्होंने लिखा कि क्या अब राहुल गांधी देश से माफी मांगेंगे और अपना इस्तीफा देंगे।
राहुलगांधीHALनिर्मलासीतारमणकांग्रेसअध्यक्षराहुलगांधीरक्षामंत्री

Recommended For You