निवार चक्रवाती तूफान को गुजरे हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है. जो साल का चौथा चक्रवाती तूफान होगा.जिसे लेकर तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में 4 दिसंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बुरेवी तूफान 2 दिसंबर की रात को श्रीलंका के तटों से गुजरेगा. इसके बाद तूफान पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु के तट से गुजरेगा. इसके मद्देनजर NDRF की कई टीमों को स्टैंडबय के रूप में तैयार कर दिया है.
दक्षिण भारत में अब 'बुरेवी' चक्रवाती तूफान का अलर्ट, NDRF तैयार