Farmer Protest: किसान महापंचायत को लेकर करनाल की किलेबंदी, 5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

Updated : Sep 07, 2021 07:26
|
Editorji News Desk

हरियाणा (Haryana) के करनाल (Karnal) में आज होने वाली किसानों की महापंचायत (Farmers' Mahapanchayat) और मिनी सचिवालय (Mini Secretariat) के घेराव को लेकर सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड में है. सोमवार को ही राज्य के पांच जिलों में इंटरनेट और SMS सेवा मंगलवार आधी रात तक के लिए रोक दी है. साथ ही दिल्ली-चंडीगढ़, चंडीगढ़-दिल्ली रूट डायवर्ट किया है. कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (Kurukshetra University) ने भी मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. बता दें कि इससे पहले यूपी के मुजफ्फरनगर में हुई किसानों महापंचायत में भारी भीड़ जुटी थी...जिसके मद्देनजर हरियाणा में सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को खास सतर्कता बरतने को कहा गया है.

Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: किसानों की महापंचायत में उमड़ा सैलाब, दिल्ली तक धमक का दावा

सरकार ने करनाल के अलावा, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और कैथल में सख्ती बढ़ाते हुए इलाके में धारा 144 लगाई है और इंटरनेट सेवाएं बंद की है. इन जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों समेत सुरक्षा बलों की 40 कंपनियां तैनात की गई हैं. सुरक्षा उपायों के तहत कैमरों से लैस ड्रोन भी तैनात किए जाएंगे.
दूसरी तरफ हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा है कि सभी को अपनी बात कहने और प्रदर्शन का अधिकार है. किसान भी करें लेकिन शांतिपूर्वक करें. वहीं हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख चढ़ूनी ने कहा है कि प्रशासन से बातचीत में कोई हल नहीं निकला है. चढूनी ने कहा कि हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे, लेकिन अगर प्रशासन हमें रोकता है, तो हम बैरिकेड तोड़ देंगे.

Kisan

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या