मिशन मंगल के बाद अब शुक्र ग्रह तक पहुंचने की जुगत में 'ISRO'
Updated : May 18, 2019 12:50
|
Editorji News Desk
मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक अपना अंतरिक्ष यान प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद इसरो की नज़र अब कुछ दूसरे बड़े आयाम पर है. अगले 10 साल में इसरो ने अंतरिक्ष के लिए कई और मिशन निर्धारित किए हैं इनमें से एक लक्ष्य शुक्र यानि वीनस ग्रह तक पहुंचना भी है इसके लिए साल 2023 निर्धारित किया गया है शुक्र ग्रह के लिए जाने वाले स्पेसक्राफ्ट में 20 से ज्यादा अंतरिक्ष उपकरण होंगे. 2020 में मिशन एक्सपोसैट कॉस्मिक रेडिएशन के अध्ययन के लिए भेजा जाएगा। 2021 में सूर्य तक पहुंचने के लिए आदित्य L1, मार्स ऑर्बिटर मिशन-2 2022 में, 2024 में चंद्रयान-3 और 2028 में सोलर सिस्टम के अध्ययन के लिए इसरो के मिशन भेजे जाएंगे.
Recommended For You