अरुणाचल प्रदेश में हुई सियासी उठापठक के बाद BJP-JDU में खटास बढ़ती जा रही है. अब जनता दल यूनाइटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रामचंद्र प्रसाद सिंह ने बीजेपी पर इशारों-इशारों में तीखा हमला बोला है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि हम कोई साजिश नहीं रचते हैं. हम हमेशा अपने सहयोगियों के प्रति ईमानदार रहते हैं मगर अरुणाचल में जो हुआ वो सही नहीं था. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसी की पीठ में छुरा नहीं मारती है, साथ ही हम किसी को मौका भी नहीं देते हैं कि कोई हमारे पीठ में छुरा मार सके.