वनडे में 8 साल बाद धोनी का हुआ ये हाल

Updated : Jun 22, 2019 20:40
|
Editorji News Desk
अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाज़ी में धोनी का संघर्ष तब जवाब दे गया जब वो राशिद खान की गेंद पर स्टंप हो गए. बीते 8 सालों में ये दूसरा मौका है जब धोनी स्टंप हुए. धोनी ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए. इससे पहले आखिरी बार 2011 में धोनी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ चेन्नई में खेले मैच में स्टंप हुए थे. वैसे राशिद खान के खिलाफ ये कोई पहली बार नहीं जब धोनी स्ट्रगल करते दिखे. IPL सहित क्रिकेट के सभी फॉर्मेट मिलाकर धोनी ने राशिद की 40 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 20 रन बनाए, जिसमें 2 बार राशिद ने उनका विकेट लिया.
धोनीवर्ल्ड कप 2019राशिदखानINDvsAFGworld cup 2019टीम इंडियाms dhoniमहेंद्रसिंहधोनी

Recommended For You