2006 में किसिंग कंट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में आए मीका सिंह (Mika Singh) और राखी सावंत(Rakhi Sawant) बुधवार को मुंबई में एक साथ नजर आए. इतना नहीं, पिछली सारी दुश्मनी भुला कर दोनों गले भी लगे और एक-दूसरे की तारीफ भी करते दिखे. राखी ने तो मीका के पैर भी छुए.
राखी ने महामारी में मीका सिंह के द्वारा की जा रही मदद की खुले दिल से तारीफ की. राखी ने यह भी कहा कि अब हम दोस्त हैं.
लेकिन ध्यान देने वाली बात ये थी कि इन दोनों ने बहुत बड़ी भूल की, वो यह कि कोरोना काल में दोनों ही बिना मास्क (Without Mask) लगाए पैपराजी के बीच रहे.