Jaiveer Shergill: कांग्रेस नेता शेरगिल बोले- अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को जल्द निकाले मोदी सरकार

Updated : Aug 09, 2021 17:32
|
Editorji News Desk

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर अफगानिस्तान में हिंसा के बीच फंसे सिखों और हिंदू परिवारों को निकालने की गुहार लगाई है. दरअसल, जयवीर शेरगिल ने अफगानिस्तान में सिखों और हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचारों के मद्देनजर ये पत्र लिखा जिसे उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया है. शेरगिल ने ट्वीट में लिखा कि, 'एक जिम्मेदार सिख नागरिक के तौर पर मैं ये खत लिख रहा हूं और ऐसा करने के लिए अपने समुदाय के लिए मेरे प्यार ने मुझे मजबूर किया है.'

यह भी पढ़ें । Corona India Update: कम हुआ तीसरी लहर का डर, 24 घंटे में आए करीब 36 हजार केस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से शेरगिल ने गुहार लगाई कि अफगानिस्तान (Afghanistan) में फंसे 700 सिखों और हिंदुओं को तत्काल भारत आने के लिए वीजा मुहैया कराया जाना चाहिए. मालूम हो कि हाल ही में अफगानिस्तान में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे से निशान साहिब हटाने का मामला भी सामने आया था. शेरगिल के मुताबिक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के चलते तालिबान ने एक बार फिर सिर उठा लिया है और चारों तरफ हिंसा का मंजर है.

congress leaderTalibanAfghanistanexternal affair minister

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?