अफगानिस्तान ने आयरलैंड को दूसरे वनडे मैच में हराया, सीरीज पर कब्जा

Updated : Jan 25, 2021 08:44
|
Editorji News Desk

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में हराकर सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली है. अफगानिस्तान ने दूसरे वन-डे में आयरलैंड को सात विकेट से हरा दिया. अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने पॉल स्ट्रीलिंग के शानदार शतकीय पारी की बदौलत पर 9 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान ने 28 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया. अफगानिस्तान की इस जीत के हीरो रहे रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी. रहमत ने 103 और शाहिदी ने 82 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

आयरलैंडAfghanistan Cricketcricketअबुधाबीअफगानिस्तानAbu DhabiOne Day InternationalAfghan Cricket BoardAfghanistanक्रिकेटAfghanistan batsmanवनडे क्रिकेटवनडे सीरीज

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video