ढाका में खेले T20 ट्राई सीरीज़ के मुकाबले में मेज़बान बांग्लादेश को 25 रन से हराकर अफगानिस्तान ने अपने ही बनाए वर्ल़्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इंटरनेशनल पिच पर वो लगातार सबसे ज्यादा 12 T20 मुकाबले जीतने वाली मेंस टीम बन गई है. इस मामले में अफगान टीम ने 2016-17 में अपने ही जीते लगातार 11 मैचों का रिकॉर्ड तोड़ा है. कमाल की बात ये है कि अफगानिस्तान ने अब तक एशिया में खेले अपने सभी 21 T20 इंटरनेशनल मुकाबले भी जीते हैं.