Afghan Taliban War: तालिबानी लड़ाकों का अफगानिस्तान के दो और शहरों पर कब्ज़ा

Updated : Aug 10, 2021 10:03
|
Editorji News Desk

अफगानिस्तान में तालिबान (Afghan Taliban War) लड़ाकों और सेना के बीच जोरदार जंग जारी है. तालिबानी लगातार देश के अलग-अलग शहरों और राजधानियों पर अपना कब्जा जमा रहे हैं. सोमवार को भी तालिबान लड़ाकों (Taliban Fighter) ने दो और प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है. अब जिन इलाकों पर कब्जा किया गया है वो उत्तरी प्रांत समांगन की राजधानी अयाबेक और सर-ए-पुल हैं.

उत्तरी सर-ए-पुल प्रांत की परिषद के प्रमुख मोहम्मद नूर रहमानी (Noor Rehmani) ने इस बात की पुष्टि की है. नूर रहमानी ने बताया कि, सरकार समर्थक स्थानीय मिलिशिया के कई लड़ाकों ने बागियों के आगे बिना लड़े हथियार डाल दिए हैं जिससे उन्होंने पूरे सूबे पर कब्जा कर लिया है. अब तालिबान उत्तरी कुंदुज प्रांत की राजधानी कुंदुज शहर पर नियंत्रण के लिए भी लड़ कर रहा है. रविवार को उन्होंने अपना झंडा शहर के मुख्य चौराहे पर लगा दिया था.

WarAfghan soldiersTalibanAfghanistan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?