अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban ) के कब्जे के बाद अफगान की अंडर-19 टीम पहली बार कोई सीरीज खेलने देश से बाहर पहुंची है. एक अधिकारी के मुताबिक अफगान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच रहे हैं, जहां 10 से 25 सितंबर के बीच पांच वनडे और एक चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें । Ind Vs Eng: टीम इंडिया के हेड कोच Ravi Shastri को Corona, बॉलिंग और फील्डिंग कोच भी आइसोलेशन में
ये मुकाबले सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता रबीद इमाम ने जानकारी दी कि अफगान टीम के आठ प्लेयर्स का ग्रुप ढाका पहुंच चुका है जबकि बाकी खिलाड़ी अन्य ग्रुपों में बांग्लादेश पहुंचेंगे.