अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के क्रिकेट पर भी इसका इफेक्ट दिख रहा है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan cricket board) ने बुधवार को जैसे ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया वैसे ही राशिद खान (Rashid Khan) ने टीम की कप्तानी छोड़ने का भी ऐलान कर दिया...जिसके बाद मोहम्मद नबी (Muhammad Nabi) को टीम का नया कप्तान बनाया गया.
ये भी पढ़ें: Ind Vs Eng: टीम इंडिया के बायो बबल में फिर Corona की सेंध, एक और मेंबर निकला पॉजिटिव
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने ट्वीट कर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कप्तान और देश के लिए जिम्मेदार शख्स के रूप में मैं टीम के चयन का हिस्सा बनने का अधिकार रखता हूं. चयन समिति और एसीबी ने उस टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली है, जिसकी घोषणा एसीबी मीडिया ने की है. मैं अफगानिस्तान टी-20 टीम (T20 team) की कप्तानी छोड़ रहा हूं. अफगानिस्तान के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रही है.
बता दें कि अफगान बोर्ड ने गुरुवार को 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को भी शामिल किया गया है. शहजाद पिछले तीन साल से आपसी विवाद के चलते टीम से बाहर चल रहे थे.