Afghanistan News: अफगान सेना ने तालिबानी बंकरों पर बरसाए बम, 24 घंटे में 385 आतंकी ढेर

Updated : Aug 08, 2021 08:21
|
Editorji News Desk

अफगानिस्‍तान में सुरक्षा बलों की तालिबान (Afghanistan, Taliban) आतंकियों से भीषण लड़ाई जारी है. बीते 24 घंटे में अफगान सैनिकों ने 385 तालिबान लड़ाकों को मार गिराया है. वहीं सैन्य कार्रवाई में 210 आतंकी घायल (Terrorist injured) हुए हैं. अफगानिस्तान के जिन इलाकों में ऑपरेशन चलाए गए, उनमें गजनी, कंधार, फराह, लोगार, पाकटिका, मैदान वरदक, हेरात, जोवजजान, समंगन, हेलमंड, टखर, बगलान और कपिसा प्रोविंस शामिल हैं. खबर है कि मारे गए आतंकियों में 30 पाकिस्तानी नागरिक (Pakistani citizens) भी शामिल हैं. यह जानकारी अफगानिस्ता की सेना से जुड़े अधिकारियों से साझा की है.

सेना ने कुंदूज के बाहरी इलाकों में तालिबान के बंकरों को हवाई हमला कर निशाना बनाया. यहां संघर्ष में 11 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 41 घायल हुए हैं. बता दें अमेरिकी और NATO सैनिकों की वापसी का ऐलान होने के बाद से ही युद्धग्रस्त मुल्क में हिंसा की लहर तेज हो उठी है.

यह भी पढ़ें: Afghanistan News- अफगानिस्तान: अब तालिबान के कब्जे में दूसरी प्रांतीय राजधानी शेबर्गन शहर

TalibanAir StrikesAfghanistanterrorist

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?