सस्ती EMI अभी दूर की बात... RBI ने नहीं किया रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में बदलाव

Updated : Apr 07, 2021 12:16
|
Editorji News Desk

RBI ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा और इसके तहत लिए गए फैसलों को सार्वजानिक कर दिया है. बैंक ने रेपो रेट को चार फीसद, रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसद, बैंक रेट को 4.25 पर बनाए रखा है. यानी इन दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दूसरे अर्थों में समझें तो आपके होम और ऑटो लोन की EMI पहले जैसी ही रहेगी और EMI कम होने के लिए अभी इंतजार करना होगा. साथ ही आरबीआई गवर्नर ने साल 2021-22 के लिए 10.5% जीडीपी का अनुमान जताया है.

गवर्नर शक्तिकांत दास (ShaktiKant Das) ने कहा कि वैक्सीनेशन और इसका प्रभावी होना वैश्विक आर्थिक रिकवरी के लिए काफी अहम है और इसी से आर्थिक गतिविधियां आकार लेंगी. शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में खुदरा महंगाई दर पांच फीसद पर रही, जबकि पहले इसके 5.2 फीसद पर रहने का अनुमान जाहिर किया गया था. साथ ही बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 22.6 फीसद और दूसरी तिमाही में 8.3 फीसद पर रहने का अनुमान लगाया है.

repo rateRepo reserve rateEMIsRBI

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study