सिंगर आदित्य नारायण 1 दिसंबर को गलफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं. शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. 28 नवंबर को इनकी तिलक सेरेमनी हुई, जिसके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें 1 दिसम्बर को मंदिर में श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लेंगे आदित्य नारायण, वहीं 2 दिसम्बर को मुंबई के 5 - स्टार होटल में होगा शानदार रिसेप्शन जिसमें अमिताभ बच्चन और पीएम नरेंद्र मोदी को भी दिया गया है न्यौता.