जर्मन स्पोर्ट्सवीयर कंपनी Adidas अपना Reebok ब्रांड बेचने की तैयारी में है. कंपनी ने Reebok को बेचने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि Reebok का प्रदर्शन कुछ समय से अच्छा नहीं चल रहा है. News18 की खबर के मुताबिक कंपनी 2021 की पहली तिमाही से ही Reebok का कामकाज बंद कर देगी. बता दें Adidas ने ग्रोथ के लिए 5 साल का प्लान बनाया है, जिसे 10 मार्च को पेश किया जाएगा. उसी दिन कंपनी 2020 के अपने नतीजे भी जारी करेगी. CNBC में छपी रिपोर्ट के मुताबिक Reebok के बिजनेस की वैल्यू 1.2 अरब डॉलर के बराबर है.