शेखर सुमन के बाद अब बेटे अध्धयन सुमन ने भी एक न्यूज़ चैनल पर तंज कसा है. इसके लिए अध्धयन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने कहा कि वो स्वर्ग से बोल रहे हैं. बता दें कि एक न्यूज चैनल ने ये खबर चला दी कि अध्धयन सुमन ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने अपनी मौत को अफवाह और मजाक बताते हुए कहा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं. काम कर रहा हूं. मेहनत कर रहा हूं. चैनल वालों, मुझे क्यों मारना चाहते हो? लिखते वक्त कुछ तो सोचा करो.' बेटे से जुड़ी इतनी भयानक गलत ख़बर चलाने वाले चैनल पर शेखर सुमन भी आग बबूला हुए. उन्होंने इसका लाइसेंस रद्द किए जाने की मांग की है.