ADB on India's GDP: एशिया डेवलपमेंट बैंक यानि ADB ने भारत की GDP का ग्रोथ अनुमान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए घटा दिया है. ADB ने पहले इसे 11% पर रखा था पर घटा कर 10% कर दिया है. वहीं ADB ने ये भी कहा है कि इस साल के अंत तक भारत में टीकाकरण का काम पूरा नहीं हो सकेगा. ADB के मुताबिक भारत की ज्यादातर आबादा का टीकाकरण 2023 तक ही हो सकेगा.
इन्होंने भी घटाया ग्रोथ का अनुमान
वर्ल्ड बैंक: 2021-22 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 10.1% से घटाकर 8.3% किया.
मूडीज: फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान 13.9% से घटाकर 9.6% किया.
RBI: ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 10.5% से घटाकर 9.5% किर दिया है.
S&P: ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 11% से घटाकर 9.5% किया है.
हालांकि सबने उम्मीद जताई है कि 2022-2023 में इकॉनमी फिर रफ्तार पकड़ेगी.