सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO आदर पूनावाला ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कोरोना वैक्सीन पर पीएम मोदी के भाषण की तारीफ की है. रविवार को पूनावाला ने पीएम का एक ट्वीट शेयर किया और लिखा- वैश्विक समुदाय तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के आपके विजन की हम सराहना करते हैं. उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह साफ है कि आपकी ओर से भारतीयों के लिए किए गए इंतजाम उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखेंगे. बात दें कि इससे पहले आदर पूनावाला ने सवाल किया था कि क्या सरकार कोरोना वायरस के वैक्सीन को खरीदने और बांटने के लिए 80,000 करोड़ रुपये का इंतजाम करेगी.
वहीं कोविड-19 से लड़ रहे देशों की वैक्सीन को लेकर मदद करने की भारतीय पेशकश की WHO ने तारीफ की है.