100 अरब डाॅलर के पार पहुंचा अडाणी ग्रुप का मार्किट कैप, ये मुकाम पाने वाली भारत की तीसरी कंपनी बनी

Updated : Apr 06, 2021 15:53
|
Editorji News Desk

गौतम अडाणी की अगुवाई वाला अडाणी ग्रुप भारत की तीसरी ऐसी कंपनी बन गई है जिसका मार्किट कैप 100 अरब डाॅलर से ज्यादा का है.बीएसई के मुताबिक अडानी समूह की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 104 अरब डाॅलर से अधिक हो गया है. देश में अडाणी समूह से आगे अब सिर्फ टाटा ग्रुप और रिलायंस ग्रुप ही हैं. जहां टाटा समूह का मौजूदा मार्केट कैप 242 अरब डॉलर का है वहीं रिलायंस समूह का मार्केट कैप 190 अरब डॉलर का है. अडानी ग्रुप की तरफ से इस मुकाम को पा लेने के बाद मंगलवार इसकी कंपनियों के शेयरों में खासी तेजी नजर आई.आपको बता दें कि अडाणी समूह की पांच कंपनियों- अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी पावर और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड ने बीते साल के दौरान काफी बेहतर रिटर्न दिए हैं.

Tata groupGautam Adanimarket capAdaniReliance Industries LtdAdani Group

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study