ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन गेंदबाज पर यह बैन विरोधी टीम के खिलाड़ी के साथ गाली गलौज करने की वजह से लगाया . इसके अलावा उन पर 2500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है. जाम्पा ने 29 दिसंबर को खेले गए बिग बैश लीग के एक मैच में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था.उन्होंने खेल के दौरान जो कुछ कहा वो जो स्टंप्स माइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.जांपा इस टी20 लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं. जम्पा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया