अभ‍िनेता संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

Updated : Aug 09, 2020 09:28
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड अभ‍िनेता संजय दत्त को शनिवार को सांस लेने में श‍िकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, हालांकि अस्पताल में दाख‍िल कराने के बाद संजय दत्त का कोरोना टेस्ट भी किया गया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई. हालांकि उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल द्वारा जारी बयान के मुताबिक संजय दत्त बिल्कुल ठीक हैं, और कुछ समय तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे. संजय दत्त ने खुद ट्वीट कर अपने चाहने वालों को शुक्रिया बोलते हुए कहा कि एक दो दिन में घर आ जाऊंगा. बता दें कि संजय दत्त इस समय परिवार से दूर रह रहे हैं. लॉकडाउन के समय से ही मान्यता दोनों बच्चों शहरान व इकरा के साथ दुबई में हैं और वहां से वापस नहीं आ पाई हैं.

मुंबई

Recommended For You