एक्टर अमित साध(Amit Sadth) ने बुधवार को जानकारी दी कि वो सोशल मीडिया(Social Media) छोड़ रहे हैं. अपने लंबे पोस्ट में एक्टर ने फैंस को सूचित किया कि वे कुछ अच्छे के लिए सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं. अपने पोस्ट में, उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे अपना ख्याल रखें, जरूरतमंदों की मदद करें, लोगों को समय पर वेतन दें और सुरक्षित रहें.
अमित ने अपने पोस्ट में कहा कि जब पूरा देश इस बुरे दौर से गुजर रहा है, उन्हें नहीं लगता कि उनकी वीडियोज और पोस्ट ऐसे में किसी को एंटरटेन करेंगे.