26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा का मास्टमाइंड दीप सिद्धू गिरफ्तार

Updated : Feb 09, 2021 09:21
|
Editorji News Desk

26 जनवरी को लाल किला पर उपद्रव मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. मामले में आरोपी दीप सिद्धू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, दिल्ली
पुलिस ने दीप सिद्धू पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा था. दरअसल इस मामले में दीप सिद्धू को ही मुख्य आरोपी माना जा रहा था. किसान संगठनों ने भी कहा था कि आंदोलनकारियों
को लाल किला ले जाने काम दीप सिद्धू ने ही किया था. पंजाबी सिंगर और एक्टर सिद्धू की बीजेपी नेता सनी देओल के साथ नजदीकी और पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ
तस्वीरों को लेकर भी सियासत गर्मा गई थी. कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया था कि दीप सिद्धू की बीजेपी और मोदी सरकार से खासी नजदीकी थी. वहीं दीप सिद्धू
ने बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी थी.उसने कहा था उसने तिरंगे का अपमान नहीं किया बल्कि निशान साहिब का झंडा लगाया था और उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं.

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?