शाहरुख खान(Shahrukh Khan) और गौरी खान(Gauri Khan) के छोटे बेटे अबराम(Abram) 27 मई को अपना आठवां जन्मदिन मना रहे हैं. . अबराम की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. उनकी हर तस्वीर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती है.
अबराम के बर्थडे पर उनकी बहन सुहाना ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अबराम के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है.जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सुहाना बना रही हैं और अबराम आकर उनके गाल पर किस करते हैं.
वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- बर्थडे बॉय.