अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) ने श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के खिलाफ उनकी अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
अभिनव के वकील ने कहा, 'श्वेता अदालत से बिना अनुमति लिए शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका(South Africa) चली गई थीं. हमने इसलिए अदालत में याचिका दाखिल की है और जल्द ही इस मामले में श्वेता को अपना जवाब देना होगा.'
मालूम हो कि श्वेता तिवारी जब 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना हुई थीं तब से ही अभिनव उन पर आरोप लगा रहे हैं कि वह बिना किसी को बताए विदेश चली गईं. अब इस मामले को लेकर अभिनव कोर्ट पहुंचे हैं.
अभिनव कोहली अपने बेटे की कस्टडी के लिए भी कोर्ट में केस लड़ रहे हैं, और इस मामले की सुनवाई (Hearing) बुधवार (Wednesday) को है.